फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोगुने पैसे कमाने के चक्कर में दो कारोबारी ने गंवाए 3 करोड़ 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पुरानी मशीन को खरीदकर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में दो कारोबारी के साथ पिता और बेटे ने 3 करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने कारोबारियों को कहा कि पुरानी मशीन खरीदकर बेचने का ठेका मिल रहा है, जिसके बदले वह मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

मुनाफे के चक्कर में दोनों कारोबारियों ने आरोपियों की बात पर विश्वास करके पैसे दे दिए। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 11 निवासी महेश मित्तल ने बताया कि वह संजय कॉलोनी निवासी वरूण कुमार व उसके पिता राजकुमार शर्मा को काफी सालों से जानते हैं। उनकी प्रोपराइटर मैसर्स चराज इंटरनेशनल के नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 30 साल से अपनी फैक्ट्री चला रहे हैं। आरोपी राजकुमार पुरानी मशीन खरीदकर आगे बेचने का काम करता है। राजकुमार का बेटा भी साथ में काम करता है। सितम्बर 2024 में आरोपी ने कहा कि बावल में एक बडी कंपनी में पुरानी मशीन खरीदकर बेचने का ठेका मिल रहा है, लेकिन उनके पास पैसे नहीं होने की वजह से वह खरीद नहीं पाएंगे। अगर वह पैसे लगा देते हैं तो 3 महीने में मुनाफे सहित दोगुना पैसा करके दे देंगे। जिस पर उन्होंने अपने दोस्त अशोक मंगला से बात की। दोनों पैसे लगाने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने एक करोड़ 70 लाख और उनके दोस्त अशोक मंगला ने एक करोड़ 45 लाख रुपये आरोपियों को दिए थे। काफी समय बाद भी आरोपियों ने पैसे वापिस नहीं किए। कई बार आरोपियों को कहने पर उन्होंने सिर्फ 3 लाख रुपये वापस किए। उसके बाद वह अन्य पैसे मांगने लगे तो आरोपियों ने उनको पैसे देने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें