फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 98 हजार की ठगी में खाताधारक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मंझावली निवासी एक व्यक्ति का फोन हैक कर उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के निवासी गौरव और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गांव मंझावली निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि 20 सितंबर 2026 को उसका फोन हैक हो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें