फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 और डीएलएफ की टीम ने अलग-अलग इलाकों के दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम आनंद उर्फ चीकू है। आरोपी गांव समयपुर की झुग्गियों में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को सूचना के आधार पर थाना मुजेसर के चोरी के मुकदमे में चोरी की मोटरसाइकिल सहित सेक्टर-56/58 मोड़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी से थाना मुजेसर और थाना सेक्टर 58 से चोरी की गई एक-एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर चोरी और अवैध हथियार के पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में डीसीपी प्रभारी इंस्पेक्टर योगवेंद्र की टीम ने एक वाहन चोर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहित है। आरोपी मूल रूप से पलवल जिले के असावटी गांव का रहने वाला है। हाल ही में हार्डवेयर चौक के पास लोहार झुग्गियों में रहता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित बाटा चौक से काबू किया है। स्कूटी चोरी का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज है। आरोपी को थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें