फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में मदद के बहाने बुजुर्ग से 2.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नीलम-बाटा रोड स्थित केनरा बैंक में एक युवक ने मदद के बहाने एक बुजुर्ग से 2.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने मदद के बहाने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीन वैली निवासी रामचेत (75) ने पुलिस को बताया कि नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बैंक खाता नीलम-बाटा रोड स्थित केनरा बैंक में है। उन्हें रुपयों की जरूरत थी। सोमवार को बैंक में रुपये निकालने के लिए गए।
विज्ञापन

वहां एक युवक पहले से मौजूद था। वह लोगों की बैंक के फॉर्म भरने में मदद कर रहा था। रामचेत को लगा कि बैंक कर्मचारी है। बैंक में जाते ही युवक ने रामचेत से बैंक आने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि रुपये निकालने आए हैं। युवक ने खुद ही रुपये निकालने के लिए उनका फॉर्म भरा और खिड़की पर जमा कराया। रामचेत की उठने-बैठने में भी मदद करता रहा। बाथरूम तक भी लेकर गया। कैशियर ने रामचेत को 2.20 लाख रुपये दिए। इस दौरान युवक वहीं खड़ा था। उसने रामचेत के हाथ से रुपये ले लिए और गड्डी बनाने के बहाने रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो रामचेत को शक हुआ। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में आया कि युवक करीब दो घंटे तक रामचेत के साथ था। पुलिस का केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें