फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एपीके फाइल से मोबाइल हैक कर ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने राजस्थान के करौली से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

1 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फ्री में टीवी देखने की एप के बहाने एपीके फाइल भेज 90 हजार रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले जितेश माली व रिंकू शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। रिंकू सैनी बैंक खाताधारक है जिसने अपना खाता जितेश माली को दिया था। इसके खाते में ठगी के 90 हजार रुपये आये थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जितेश टाइल-पत्थर लगाने का काम करता है। आरोपितों को 1 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सैनिक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 1 मार्च को वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहे थे। इसी दौरान फ्री में टीवी देखने की एप के विज्ञापन का लिंक देखा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड हो गई और मोबाइल हैक हो गया। बाद में बैंक खाते से 90 हजार रुपये ट्रांसफर होने का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें