फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में बढ़ रहे अस्थमा के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। तेज धूप और अचानक हो रही बरसात के कारण आमजन को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बीके अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 25 से अधिक मरीज सांस संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। अस्थमा मरीजों को सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, खांसी और थकान जैसी समस्याएं अधिक हो रही हैं। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों में भी वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम के मामले बढ़े हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल लोग धूप और बारिश से बचाव करें, बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और ठंडे-गर्म के अचानक संपर्क से बचें।वहीं अस्थमा के मरीज नियमित दवाइयों का सेवन करें और किसी भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें