फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर टीम ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो युवकों को रविवार रात नंगला-पाली रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने धनी राम मार्केट में किराए की एक दुकान ले रखी थी। दोनों किंग्स इलेवन पंजाब और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के बीच चल रहे मुकाबले में सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से दो मोबाइल, एक लैपटॉप और 10 हजार से अधिक नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम रविवार रात संजय कॉलोनी में गश्त कर रही थी। सूचना मिली नंगला-पाली रोड स्थित धनी राम मार्केट स्थित एक दुकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। टीम ने मौके पर जाकर देखा दुकान में लैपटॉप पर किंग्स इलेवन पंजाब और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के बीच चल रहे मुकाबले पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सैनिक कॉलोनी निवासी अमित और पलवल के गांव देवली निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई। दुकान में एक युवक लैपटॉप पर किंग्स इलेवन पंजाब और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के बीच चल रहे मुकाबले को देख रहा था। मोबाइल एप में सट्टा लगाने के लिए 84/87 के भाव चल रहे थे। पुलिस के अनुसार भाव 84 एक कोड वर्ड था। इसका मतलब है किंग्स इलेवन पंजाब पर 84 के भाव से पांच हजार रुपये लगाना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें