बल्लभगढ़। राहगीरों को लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनकी पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी आकाश और लाल कोठी निवासी दौलत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से रॉड बरामद की है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, उनकी टीम जाट चौक बल्लभगढ़ पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली थी कि आकाश और दौलत हथियार लेकर मलेरना रोड पर सेक्टर-62 के पास राहगीरों को लूटने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पेड़ों के नीचे सड़क पर पत्थर रखे जा रहे थे। चालक ने गाड़ी रोक दी। इसी बीच दो बदमाश आए, लेकिन पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।