फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1.23 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ प्लान एक्टिव होने और उसे बंद कराने के नाम पर 1.23 लाख की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अरविंद कुमार और गीता कॉलोनी निवासी तालिम असद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम को गिफ्ट वाउचर और मोबाइल की खरीद-फरोख्त के जरिए ठिकाने लगाया जाता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 12 सितंबर को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ प्लान सक्रिय है और इसके लिए हर माह 2,100 रुपये चार्ज किए जा रहे हैं। प्लान बंद करने के नाम पर आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। ओटीपी मिलते ही साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 1,23,700 रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें