क्वायल लेकर गाजियाबाद जा रहा था, चालक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी में शनिवार की सुबह टाटा स्टील क्वायल लेकर जा रहा ट्रक पलट गया। चालक ट्रक को मोड़ रहा था तभी असंतुलित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गया। हादसे में ट्रक चालक के सिर में चोट आई। गनीमत रही कि उस दौरान सड़क पर कोई मौजूद नहीं था।
शनिवार की सुबह करीब छह बजे आईएमटी में लाइंस ट्रांसपोर्ट का ट्रक टाटा स्टील क्वायल भरकर गाजियाबाद जा रहा था। आईएमटी में पेट्रोल पंप के पास मोड़ते वक्त ट्रक का संतुलित बिगड़ गया और पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें भरी दो क्वायल सड़क पर जा गिरीं। एक क्वायल का वजन 19 टन बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई वाहन व लोग मौजूद नहीं थे।
हादसे में ट्रक ड्राइवर वसीम के सर में चोट आई है। बिहार के रहने वाले चालक वसीम ने बताया कि वह ट्रक को लेकर गाजियाबाद जा रहा था। ट्रक की स्पीड थोड़ी ज्यादा थी। जिस कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। आईएमटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया और माल को दूसरे ट्रक में लोड करा दिया गया।