फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायती जमीन से बिना अनुमति काटे जा रहे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले ही पेड़ काटने वाले लोग फरार हो गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। जिले के अहमदपुर गांव में पंचायती जमीन पर धड़ल्ले से सरकारी पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत भूमि पर बने एक मंदिर परिसर में बिना किसी अनुमति के पेड़ों को काटा जा रहा था। इस मामले को लेकर गांव निवासी कृष्ण भारद्वाज ने थाना छांयसा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

कृष्ण भारद्वाज ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें गांव में पंचायत की जमीन पर पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पेड़ काटने वाले लोग वहां से फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कटाई पूरी तरह अवैध है और इसके लिए किसी भी प्रकार की सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग को भी सूचित किया गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग द्वारा कटे हुए पेड़ों और घटनास्थल की जांच की जा रही है। वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि कितने पेड़ काटे गए और कटाई किसके आदेश पर की गई।

इस संबंध में बल्लभगढ़ रेंज के रेंजर रमन कुमार ने बताया कि संबंधित जमीन पंचायत के अंतर्गत आती है और इसका प्रशासनिक नियंत्रण खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के अधीन है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी पंचायत विभाग और बीडीपीओ को दी जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि अवैध कटाई पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी अंशु डागर ने कहा कि मौके का निरीक्षण करने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण के खिलाफ छेड़छाड़ करने वाले लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जायेगा। मैं खुद मौके का मुआयना करूंगा और दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें