फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रांसजेंडर समुदाय ने लिया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत जिला परिषद द्वारा एक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाना था। इस अवसर पर ट्रांसजेंडर स्वयं सहायता समूह एवं ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया, बल्कि समाज में एकता, समावेश और सहयोग का सशक्त संदेश भी दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी नहीं होगी, तब तक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की कल्पना करना कठिन है। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता अभियान सबका है और इसमें सभी की बराबर की भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें