फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी निवासी पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर तीसरे बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद मृतक बेटे को फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस को आत्महत्या करने के बारे में बताया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।