संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद होकर पलवल की ओर जाने वाली तीन ईएमयू और पुरी जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित समय से देरी से चलीं। सबसे अधिक विलंब गाजियाबाद-पलवल ईएमयू में रहा, जो दो घंटे 27 मिनट देर से चली। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली-पलवल ईएमयू अपने निर्धारित समय से दो घंटे चार मिनट और शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू एक घंटे छ मिनट देरी से चलीं। इन सेवाओं पर निर्भर दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
हजरत निजामुद्दीन से पुरी के बीच चलने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे दो मिनट की देरी से फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। लंबी दूरी की इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ा।