फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल कोर्ट शुरू होते ही ट्रैफिक विभाग हुआ सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल कोर्ट : यातायात नियम तोड़ने वालों के जमकर काटे चालान
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में वर्चुअल कोर्ट के शुरू होते ही यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। यातायात विभाग ने प्रतिदिन करीब एक हजार चालान काटने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य का असर रविवार को फरीदाबाद के सड़कों पर देखने को मिला। विभिन्न चौराहों व लाल बत्ती पर यातायात पुलिस मुस्तैद रही व नियमों का उल्लंघन करने वालों के हाथों में चालान थमा कर दंडित किया।
थाना यातायात प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि रविवार को उनकी टीम में शामिल राजेश कुमार, मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया व चालान काट कर दंडित किया। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों समेत राष्ट्रीय राजमार्ग व स्थानीय सड़कों पर लोग विपरीत दिशा में वाहन चलाते हैं। दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दोपहिया वाहन पर तीन-तीन लोग चलते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग चालान काट कर उन्हें दंडित कर रहा है। फरीदाबाद में शनिवार को वर्चुअल कोर्ट शुरू किया गया है। इनमें ऑनलाइन चालान जमा करने की सुविधा है। चालान कटने के बाद ऑनलाइन जुर्माना जमा कर मामले को खत्म कराया जा सकता है। रविवार को करीब 1500 चालान काटे गए। इनमें करीब चार सौ पोस्टल चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें