फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्ला-सेहतपुर रोड पर जाम हुआ आम

विज्ञापन
फरीदाबाद पल्ला सेहतपुर रोड पर लगा जाम । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला-सेहतपुर रोड पर सोमवार को एक बार फिर यातायात व्यवस्था की बदहाली सामने आई। जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ प्रदेश के मंत्री राजेश नागर का काफिला भी फंस गया। लोगों ने बताया कि पल्ला-सेहतपुर रोड पर सुबह और शाम के समय वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। सड़क पर जगह-जगह लगने वाले जाम के कारण वाहन रेंगते नजर आते हैं। नौकरी पर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार मिनटों की दूरी घंटों में बदल जाती है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी और वाहनों की संख्या के बावजूद यातायात व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया है। सड़क पर जाम के कारण समय की बर्बादी के साथ ईंधन की खपत भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें