फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों को मिलेगी राहत

Wed, 05 Jul 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन फोटो
विज्ञापन

-एनआईटी-एक बाजार से दूर होगी बिजली किल्लत

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी मार्केट के दुकानदारों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। बिजली निगम की ओर ओवरलोड व पुराने बिजली के तारों को बदला गया है। वहीं 15 नए खंभे लगाए गए हैं। व्यापारियों के साथ-साथ हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

एनआईटी-एक शहर की सबसे पसंदीदा मार्केट है। त्योहारी सीजन के अलावा आम दिनों में भी भीड़ देखने को मिलती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां ग्राहक उमड़ते हैं। बिजली की किल्लत दुकानदारों के लिए बड़ी परेशानी के रूप में उभरकर सामने आ रही थी। पिछले साल गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने लिखित में कई बार शिकायत दी। पिछले करीब 10 दिनों से काम चल रहा है, बुधवार को बचे हुए पुराने खंभों को बदला गया। सुबह करीब 10 बजे से 1 बजे तक मरम्मत कार्य जारी रहा। इस दौरान दुकानदार गर्मी में घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन

-
लटक रहे बिजली के तारों से भी खतरा
शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली के तार झूल रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। एनआईटी-एक बाजार में बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। कई जगहों पर लाइनें या तो झूल रही हैं या फिर जर्जर हालत में हैं। दुकानदारों की शिकायत पर कुछ हिस्सों में बिजली के तारों को दुरूस्त कर दिया गया, जबकि कुछ हिस्सों में काम बाकी है। दुकानदार पूरे मार्केट के तार व्यवस्थित करने की मांग कर रहे हैं। निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ के मुताबिक निगम की ओर से ओवरलोड ट्रांसफार्मरों व क्षतिग्रस्त बिजली के तार को बदला जा रहा है। लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-
यहां भी है खतरा
शहर में जगह-जगह लटक रहे बिजली के तार हादसे का खतरा बना हुआ है, आए दिन लावारिस पशु इसकी चपेट में आ रहे हैं, लेकिन अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं, कॉलोनी से लेकर सेक्टर में यही स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा बुरा हाल एनआईटी और ग्रेटर फरीदाबाद का है, लोगों के मुताबिक निगम को इन क्षेत्रों में भी ध्यान देने की आवश्यकता है।


बाजार में 5-5 घंटे के कट लगते हैं। दुकानदारों और ग्राहकों का बुरा हाल हो जाता है। निगम की ओर से मरम्मत कार्य किया गया है। शायद अब राहत मिले।
-अमित भाटिया, पदाधिकारी व्यापारी एकता मंच।

प्रतिदिन हजारों की संख्या में खरीदार पहुंचते हैं, बिजली के बिना व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी लो-वोल्टेज के कारण होती है।
-कालू चौधरी, पदाधिकारी व्यापारी एकता मंच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें