फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गईं, श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर जिले के शिव मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। 24 अगस्त को सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है। इस अवसर पर जिलेभर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

श्रद्धालु तड़के मंदिरों का रुख करेंगे। कई प्रमुख मंदिरों में सुबह करीब 4 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगने की उम्मीद है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, फूल, धतूरा और भांग अर्पित करेंगे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहेगा।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी स्थित 21 फीट ऊंचे शिवलिंग वाले प्रसिद्ध शिव मंदिर, अजरौंदा के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-37, ग्रीनफील्ड, चावला कॉलोनी, राजवाड़ा शिव मंदिर और अन्य प्रमुख शिवालयों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में 100 से अधिक मंदिरों में सावन सोमवार को लेकर तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन


अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर समितियों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन कराने के लिए कतार और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें