फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धीरज नगर में आज तक नहीं बनी पक्की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। धीरज नगर क्षेत्र में लंबे समय से सड़क और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। यह इलाका आज भी विकास से कोसों दूर नजर आता है। यहां आज तक पक्की सड़कें बनी ही नहीं हैं। अधिकांश गलियां अब भी कच्ची हैं, जिनमें कीचड़ और गड्ढों के कारण चलना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन



बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। थोड़ी सी बारिश में ही कच्ची सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। जल निकासी की कोई स्थाई व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी कई दिनों तक जमा रहता है, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें