फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्डवेयर चौक के एक हिस्से में टाइल, दूसरे में काम छोड़ा अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों के कारण लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले हार्डवेयर चौक की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। कुछ दिन पहले यहां मरम्मत कार्य शुरू किया गया था लेकिन चौक के एक हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के बाद बाकी हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया और उसमें केवल मिट्टी डाल दी।

दशक के बाद पिछले साल चौक की सड़क की मरम्मत की गई थी। अब हार्डवेयर चौक अपनी बदहाल स्थिति पर रो रहा है। बरसात के बाद चौक पर बने बड़े और गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है, इससे हादसे भी हो रहे हैं। अब चौक के एक हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के बाद बाकी हिस्से में केवल मिट्टी डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शिवम ने बताया कि काफी समय से हम लोग परेशान हैं। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इसमें केवल मिट्टी डाली गई है। मिट्टी बरसात के बाद एक ही दिन में बह जाएगी। प्रशासन को इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए। इस चौक की दोबारा से मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें