फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी में मरीज को है समस्या तो फीडबैक फार्म से करवाएं समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोगी फीडबैक फॉर्म की शुरुआत, भरकर ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोगी फीडबैक फॉर्म की शुरुआत की गई है। फीडबैक फॉर्म भरकर मरीज और उसके परिजन अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सुविधा को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। फीडबैक फॉर्म सप्ताह में एक दिन देखे जाएंगे और उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अस्पताल के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि वह मरीज को बेहतर सुविधा दें। उसको लेकर उनकी ओर से रोगी फीडबैक फॉर्म की शुरुआत की गई है। यह फीडबैक फॉर्म अस्पताल में हर जगह ओपीडी से लेकर इमरजेंसी व वार्ड में लगाए गए हैं। इस फार्म के साथ एक ड्रॉप बॉक्स भी लगाया गया है। जहां पर इस फॉर्म को भरने के बाद मरीज व परिजन बॉक्स के अंदर डाल सकते हैं। यह बॉक्स सप्ताह में एक दिन खोला जाएगा और मरीज की ओर से दिए गए सुझाव पर विचार विमर्श कर उसका समाधान किया जाएगा ताकि मरीजों को भविष्य में उस समस्या से दोबारा ना गुजरना पड़े।
विज्ञापन


दवा से लेकर डॉक्टर की जांच का दे सकते हैं सुझाव
रोगी फीडबैक फॉर्म में रोगी को उपलब्ध सुविधाएं जैसे प्रतीक्षा करने की जगह, शौचालय, पीने का पानी, चिकित्सीय परामर्श, रोग की जांच, दवाओं की आपूर्ति, विभिन्न विभाग तक पहुंच, स्टाफ का व्यवहार के बारे में बता सकते हैं। इसके लिए रोगी को बहुत अच्छा, अच्छा, सामान्य और खराब पर निशान लगाना होगा। वही इसमें एक बॉक्स प्रतीक्षा समय का दिया गया है। जिसमें दो विकल्प दिए गए हैं। उसमें से एक अल्पकालीन और दीर्घकालीन दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आईपीडी में भर्ती मरीज भी अपने सुझाव दे सकता है। उसमें वह डॉक्टर की उपलब्धता एवं परामर्श, नर्स की उपलब्धता, बिस्तर की चादर, वार्ड एवं शौचालय में स्वच्छता के बारे में बता सकते हैं। इन सभी के अलावा अगर कोई और समस्या है, तो उसके लिए अलग से एक बॉक्स दिया गया है। जिस पर आपकी राय हमारे लिए बहुमूल्य है। उसमें मरीज अपनी समस्या को लिख सकता है। उसके बाद मरीज को अपना नाम, आईपी नंबर, मोबाइल नंबर आदि लिखना होगा। एसके बाद मरीज इस फॉर्म को फीडबैक बॉक्स के अंदर डाल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें