फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के खाते हैक कर निकाले सवा लाख..

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के खाते को हैक कर एक लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने यह रकम उनके चार अलग-अलग खातों से निकाली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-28 निवासी एसके बंसल ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी कि वह साल 2011 में इंडियन बैंक से वरिष्ठ प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पास करीब 10 दिन से खाते की केवाईसी अपडेट करने के मैसेज आ रहे थे। उन्होंने उसका कोई रिप्लाई नहीं दिया। 18 सितंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा। उसने कहा कि यह काफी सरल प्रक्रिया है।
वह ऑनलाइन ही अपडेट कर देगा। उसने बंसल से मोबाइल पर एक एप खुलवाया और अपने मोबाइल पर 10 रुपये का रिचार्ज करने को कहा। फोन करने वाले ने उनसे मोबाइल पर नेट बैंकिंग खोलने के लिए भी कहा। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके चार बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से एक लाख 28 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें