फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा जल्दबाजी: पंप पर कार चालक ने तीन साल की बच्ची को कुचला, CNG जल्दी लेने के चक्कर में ले ली मासूम की जान

Mon, 06 Nov 2023 06:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल

सार

टक्कर लगते ही शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बच्ची को कार द्वारा कुचलने पर विलाप करती बच्ची की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी लेने की लाइन में लगने की जल्दी में ईको कार चालक ने दूसरी गाड़ी से मां के साथ उतर रही तीन वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। जिससे वह बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी खालिद अपने गांव से अपनी बहन रिजवाना को उसकी ससुराल में छोड़ने के लिए कार से जा रहा था । खालिद जब अपनी कार में सीएनजी डलवाने के लिए डबचिक पर्यटन स्थल के समीप ताज मिडवे पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो उसने अपनी बहन रिजवाना के साथ पत्नी वकीला सहित अपने तीन वर्षीय बेटी शबाना को कार से उतार दिया, तभी सीएनजी जल्दी भरवाने के लिए चक्कर में तेज रफ्तार से आ रहे ईको चालक ने उनकी बेटी शबाना को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

टक्कर लगते ही शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी, खबर लिखे जाने तक कर चालक के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें