फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करते तीन यात्री पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने वसूला 7500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले तीन यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरपीएफ के अनुसार तीन अगस्त 2026 को एएसआई देवेंद्र कुमार हमराह स्टाफ के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 64903 के महिला कोच में तीन व्यक्ति अनधिकृत रूप से यात्रा करते मिले।
विज्ञापन


आरपीएफ ने तीनों यात्रियों को हिरासत में लेकर रेलवे एक्ट के संशोधित जनविश्वास अधिनियम-2026 की धारा 162(एक) के तहत कार्रवाई की। तीनों यात्रियों को जुर्माने से अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा से रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में जुर्माना जमा कराया। आरपीएफ के अनुसार, जितेश (23), निवासी बामणी खेड़ा थाना सदर, ऋतिक (20), निवासी राल थाना जैयकत जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) और संदीप (22), निवासी मातुकी थाना कैठवाड़ा जिला भरतपुर (राजस्थान) पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीनों यात्रियों से कुल 7500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल कर जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें