फरीदाबाद। हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। बनियावाड़ा में बिजली गुल होने पर तीन से चार घरों के लोगों ने मिलकर जनरेटर का सहारा लिया। छोटी गाड़ी में जनरेटर रखकर घरों की जरूरत के मुताबिक बिजली का इंतजाम किया गया। इससे लोगों को जरूरी काम निपटाने में मदद मिली।
बिजली संकट के बीच टूटे तार और उपकरणों में आग लगने की घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी। सेक्टर-23 में बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए इससे हादसे का खतरा पैदा हो गया। इसी तरह एयरफोर्स रोड के पास एक ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना भी सामने आई। बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ऐसी घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ रही है। संवाद