फरीदाबाद को दी मेजबानी को लेकर उत्साहित शिक्षा अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विभिन्न जिलों में चल रहे राज्यस्तरीय खेलों में अब बारी फरीदाबाद की है। आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय एथलेटिक्स मुकाबलों में राज्य के कई जिलों के एथलेटिक्स खिलाड़ी फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में दम दिखाने उतरेंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर जिले का शिक्षा विभाग और उनके अधिकारी बेहद उत्साहित हैं।
इन एथलेटिक्स खेलों में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के मुकाबले खेले जाएंगे। इनके अलावा शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, हाई आदि के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और अंडर-19 के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।
खेल शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि राज्यस्तरीय खेलों का फरीदाबाद में एथलेटिक्स आखिरी खेल होने वाला है। इसे लेकर जिले के सभी अधिकारी और शिक्षक बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले माह की शुरुआत में हमने बैडमिंटन और तलवारबाजी मुकाबलों को शानदार ढंग से आयोजित किया था। इसे भी ऐसे ही करने का प्रयास रहेगा।
तीनों ही दिनों की पूरी तैयारी हो चुकी है। सभी शिक्षकों को उनके कार्यों को बारे में बता दिया गया है। सफलता पूर्वक एथलेटिक्स के मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। -
प्रेम शर्मा, जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी