फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमीन का कब्जा हटाने गए अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गांव लक्कड़पुर में कुछ दबंगों ने पर्यटन विभाग की एक हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर लिया। विभाग के अधिकारी जमीन खाली कराने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अधिकारियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरियाणा पर्यटन विभाग में कनिष्ठ अभियंता पीयूष कास्टवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह विभाग की जमीन की देखरेख करते हैं। गांव लक्कड़पुर में विभाग की करीब एक हजार गज जमीन काफी दिनों से खाली पड़ी है। उन्हें सूचना मिली कि गांव पाली निवासी कुलदीप भड़ाना जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करता है। उन्होंने पुलिस की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कर तारबंदी कर दी। आरोप है नौ मार्च की रात आरोपी कुलदीप भड़ाना ने विभाग द्वारा की गई तारबंदी को हटाते हुए सीमेंट के खंभों को उखाड़ फेंका। आरोपी ने दोबारा से जमीन पर कब्जा कर लिया। सूचना पाकर पीयूष अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें