फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने 10 लाख चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
- बदरीनाथ दर्शन करने गया हुआ है परिवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। शुक्रवार को चोरों ने ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 के बीपीटीपी पार्क सोसाइटी में एक फ्लैट का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये और जेवरात चुरा लिए। परिवार बदरीनाथ दर्शन करने के लिए गया था। बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़ोसी रमन सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कन्हैया कुमार उनके पड़ोसी हैं, जो सोसाइटी के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। कन्हैया कुछ दिन पहले परिवार के साथ बदरीनाथ दर्शन के लिए गए हैं। शुक्रवार को उन्हें कन्हैया के फ्लैट का ताला तोड़ने की जानकारी मिली। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर वीडियो कॉल के जरिए कन्हैया कुमार से बात की और उन्हें घर का पूरा दृश्य दिखाया। कन्हैया ने बताया कि उनके फ्लैट में सोने और डायमंड के कई जेवरात थे, वह गायब हैं। इसके अलावा अलमारी में रखे 10 लाख रुपये भी नहीं हैं। बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें