फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 200 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल ने उटावड़-शिकरावा रोड़ पर उटावड़ चौक के समीप नाकाबंदी कर 200 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव ढाडोला निवासी हसीन मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन


सीआईए होडल प्रभारी पीएसआई अमित कुमार के अनुसार, एएसआई मुबारक अली पुलिस टीम के साथ उटावड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि हसीन मोहम्मद बाइक पर हेरोइन लेकर उटावड़ चौक की ओर आने वाला है। पुलिस ने चौक के पास नाकाबंदी कर दी। आरोपी पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़ने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हथीन श्रवण कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से पॉलीथीन में 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना उटावड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें