फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रविवार को चार से सात घंटे तक रहेगी बिजली कटौती

Sat, 16 Dec 2023 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-वार्षिक रखरखाव कार्य के कारण कई क्षेत्र में नहीं आएगी बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सर्दी के दिनों में वार्षिक रखरखाव और सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चार से सात घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


बिजली निगम के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक झाड़सेतली का फीडर बंद होने की वजह से इरकॉन, सीकरी, इंडस्ट्रीज ओरिएंट स्टील, एमएम कास्टिंग,भारत पेट्रोलियम पम्प, रिब एंड संस कंपनी, ब्लू स्टॉपिंग, बीजे स्प्रिंग लिमिटेड, निरोटेक, जनरल 59, बामर लोरी, क्वालिटी डेयरी, पॉली मेड, नोवा कंपनी में बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भूपानी फीडर बंद होने की वजह से गांव कांवरा, गांव भसकोला और गांव जसाना के लोगों को सुबह 10 बजे से सात बजे तक सात घंटे के लिए बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं स्टेशन ए-दो रीडर बंद होने के बाद नीलम एरिया, मुजेसर, पेपर मिल, सोहना रोड-दाे आदि क्षेत्र में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें