फरीदाबाद। भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की सीधी कनेक्टिविटी फरवरी-2024 से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंझावली पुल से सीधा आवागमन शुरू होगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व तिगांव विधायक राजेश नागर शुक्रवार को आगरा कैनाल के पुल पर बल्लभगढ़ तिगांव मंझावली रोड के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 16 करोड़ रुपये की लागत से 7 मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी। शुक्रवार को रोड बनाने के लिए शिलान्यास बल्लबगढ़ आगरा केनाल के पास बाईपास रोड तिगांव पुल पर किया गया है। उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मंझावली पुल से यूपी से फरीदाबाद के लिए सीधी सड़क बड़ी संख्या में लोगों के लिए फायदेमंद होगी।
तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि बल्लबगढ़ से तिगांव तक आरएमसी रोड बनाई जाएगी। इस कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ कर दिया गया। इसके बाद तिगांव से मंझावली तक 7 मीटर चौड़ी काली सड़क का आधुनिक तकनीकी से निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को हर हालत में फरवरी तक यातायात के लिए खोला जाए।
इस मौके पर जिला परिषद के सदस्य हरीश भाटी, जिला परिषद के सदस्य अनिल पराशर, वेद अधाना, टिपरचंद शर्मा, लखन बेनीवाल, विक्रम, हर प्रसाद गौड़, पीएल शर्मा, जगदीश मास्टर, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रदीप सिंधू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।