फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार फीट जमीन के विवाद में कर दी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-14 में स्केटिंग करते समय अपहरण के बाद आठ वर्ष के बच्चे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी ने हत्या का जो कारण बताया है वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी का कहना है गांव में उसकी करीब चार फीट जमीन पर मृतक बच्चे के पिता ने कब्जा कर रखा है। इसी रंजिश में उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को इलाका मजिस्ट्रेट तैय्युब हुसैन की अदालत में पेश किया। मामले की जांच अभी जारी है।
मध्यप्रदेश के जिला छत्तरपुर निवासी मृतक के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह सेक्टर-14 के एक मकान में चौकीदारी करते हैं। परिवार सेक्टर-14 में ही झुग्गी में रहता है। 18 दिसंबर को सबसे छोटा बेटा (आठ वर्ष) घर के पास ही स्केटिंग कर रहा था। जहां से वह गायब हो गया। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लालाराम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। लालाराम पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है। दूर के रिश्ते में मृतक बच्चे का ताऊ लगता है। वह बच्चे को साइकिल पर बिठा कर सेक्टर-17 बाइपास रोड किनारे ले गया। यहां बच्चे के साथ गलत काम करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुकर्म की पुष्टि के लिए नमूने लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेंट्रल प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी गांव में जमीन का विवाद को हत्या का कारण बता रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बिहार पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें