फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लीखी गांव में घर-दुकान से चोरी का खुलासा, सीआईए होडल ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव लीखी में घर और दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी करने के मामले में सीआईए होडल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गांव लीखी निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पी के रूप में हुई है और उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, 4 अगस्त को गांव निवासी सतदेव अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गया हुआ था। इसी दौरान चोर ने उसके मकान और दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी, कीमती सामान और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर थाना हसनपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए होडल को सौंपी गई। टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ पप्पी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें