फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शुक्रवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले 24 वर्षीय युवक की एनआईटी-3 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी सलीम (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों का आरोप है कि सलीम की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है।
विज्ञापन

शनिवार को तीन डॉक्टरों का बोर्ड गठित करके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही युवक की मौत का कारण सामने आएगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि सलीम सुबह टहलने निकला था। दशहरा मैदान के पास सलीम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अब तक वह सीसीटीवी में अकेले ही नजर आया है। वहीं परिजनों का दावा है कि सलीम ने फोन करके घर पर तबीयत खराब होने की जानकारी भी दी थी। परिवार के लोग उसके पास पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना एसजीएम नगर प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि मृतक किसी बीमारी से ग्रसित तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें