फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में हथियार उपलब्ध कराने वाले को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मंगलवार रात एनआईटी एक मुख्य बाजार में हुए दोहरे हत्याकांड में क्राइम ब्रांच ने एक युवक को यूपी से पकड़ा है। युवक पर आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। गाड़ी में गोली मारकर जिम ट्रेनर व अध्यापिका की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों की आखिरी लोकेशन दिल्ली व उसके आसपास की ही थी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने यूपी के मेरठ जिले से करण नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी ने ही प्रकाश उर्फ प्रिंस को हथियार उपलब्ध कराए थे।
पुलिस मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ प्रिंस आहूजा व उसके साथी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है। गौरतलब है कि एनआईटी एक नंबर मार्केट में मंगलवार रात पीर मोतीनाथ मंदिर के पास एक स्विफ्ट कार में लोकेश उर्फ गोल्डी व मयंका भाटिया का शव बरामद हुआ था। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भागने में मदद करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने दोनों आरोपियों को दिल्ली में आईटीओ तक छोड़ा था। बृहस्पतिवार रात इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें