फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के मौसम में पिछले दो दिनों से लगातार बदलाव आ रहा है। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होने लगती है। बुधवार को भी मौसम की यही स्थित रही। पूरे दिन बादल छाए रहे, बूंदाबांदी होती रही। जिससे मौसम सुहाना बना रहा। वहीं अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जोकि मंगलवार को 32 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पिछले दिनों तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा था। लोग गर्मी से परेशान थे।, लेकिन मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश से शहरवासियों को खासी राहत मिली। तापमान में भी गिरावट आई। बुधवार को भी मौसम ने कई बार पलटी मारी। सुबह से शाम तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, दिन में भी हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में तेज बारिश से मौसम का रुख अचानक पूरी तरह बदल गया। हवा में ठंडक से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली रही। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। सप्ताह के अंत तक तापमान फिर से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
देर रात चली ठंडी हवाओं के बाद बदला मौसम
मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली। वहीं, शाम होते ही तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देर रात तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हो गई। पूरी रात बादल जमकर बरसे। वहीं, बुधवार सुबह से बूंदाबांदी जारी रही। हालांकि जलभराव की स्थिति जैसे हालात नहीं देखने को मिले लेकिन कई निचले इलाकों में फिर भी पानी भर गया। सड़कों पर गड्ढों से आमजन को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें