फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के समय कमी होने पर पुलिस ने दिलाया रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रसव के समय एक महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे में रक्त की कमी बताई। हालत बिगड़ती देख महिला आयोग ने जिला उपायुक्त व पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर मदद की अपील की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्त का इंतजाम कराया, जिससे बच्चे की जान बचाई जा सकी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सोमवार रात राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से फरीदाबाद निवासी एक गर्भवती महिला की मदद के लिए ट्विटर के जरिए पुलिस और जिला उपायुक्त से मदद मांगी गई थी। गर्भवती महिला को रक्त की जरूरत थी। डीसीपी डॉ अर्पित जैन, गर्भवती महिला एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के साथ लगातार संपर्क में बने रहे। देर रात रक्त का इंतजाम हो गया। मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर के माध्यम से दो जिंदगियां बचाने के लिए फरीदाबाद पुलिस और जिला उपायुक्त की सराहना की है। डीसीपी ने बताया कि महिला और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें