फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिले का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






फरीदाबाद। जून में गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के लिए भीषण गर्मी और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और धूप तेज पड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उमस भरी गर्मी लोगों को और ज्यादा परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें