फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पापड़ा के जंगल में युवक की संदिग्ध मौत मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पिनगवां थाना घेरा, देर सायं तक मचाया हंगामा
विज्ञापन

-आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न लेने का ऐलान
-धरने पर बैठे ग्रामीण, इससे पहले निकाला पैदल मार्च
-पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी


पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव पापड़ा के जंगल में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इसे आत्महत्या मानने के बजाय हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक परिजनों ने शव लेने और दफनाने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाना घेर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान रहपुवां गांव निवासी सोयब खान (20) पुत्र दीन मोहम्मद के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार 4 फरवरी की रात करीब 12 बजे सोयब के मोबाइल पर एक फोन कॉल आई थी। यह कॉल काली पुत्री जमील के मोबाइल से बताई जा रही है, जिससे सोयब की पहले से बातचीत होती रहती थी। पिता दीन मोहम्मद ने आरोप लगाया कि काली ने साजिश के तहत सोयब को बुलाया, जहां जमील पुत्र हसन मोहम्मद, नासिर पुत्र जमील, सद्या पत्नी जमील और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पेड़ पर मफलर से लटका दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। 5 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे मृतक के भाई साकिर को एक परिचित का फोन आया, जिसमें बताया गया कि सोयब का शव गांव पापड़ा के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव जमीन पर पैर टिके हुए मुड़ी अवस्था में लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडिखेड़ा अस्पताल भेजा गया। पुन्हाना डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से मृतक के गले में मफलर, एक जोड़ी चप्पल, दो मोबाइल फोन और पांच गोलियां बरामद की गई। शव को मांडिखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के पिता दीन मोहम्मद की शिकायत पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने मामले को टालना चाहा:
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को आत्महत्या बताकर टालने की कोशिश की, लेकिन दबाव के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक सभी आरोपी काली, जमील, नासिर, सद्या और अन्य गिरफ्तार नहीं होते, तब तक वे शव नहीं लेंगे।
विज्ञापन


चार किमी तक निकाला पैदल मार्च
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष रज़िया बानो के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं और युवा रहपुवा गांव से पिनगवां थाने तक करीब चार किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए थाने के सामने सड़क को जाम भी किया, हालांकि राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए बाद में थाना परिसर के अंदर धरना शुरु कर दिया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। धरने की सूचना मिलते ही पुन्हाना डीएसपी जितेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निखिल ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक थाना परिसर में धरना जारी रहा और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें