फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जारी रहेगा धरना...लोगों ने शराब ठेके पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय कॉलोनी में लोगों ने प्रदर्शन कर स्कूल और मंदिर के पास शराब ठेके को हटाने की मांग
विज्ञापन

लोगों ने कहा- जब नहीं नहीं हटेगा ठेका, तब तक जारी रहेगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में स्थित शराब के ठेके को शिफ्ट कराने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कॉलोनी के निवासियों ने सोमवार को भी ठेके के बाहर प्रदर्शन किया और ऐलान किया कि जब तक ठेका यहां से नहीं हटता, धरना जारी रहेगा। स्थानीय महिलाओं ने रविवार को विरोध जताते हुए ठेके पर ताला जड़ दिया। उनका कहना है कि शराब ठेका एक स्कूल और मंदिर के बेहद करीब स्थित है, जिससे छात्रों और महिलाओं को रोजाना असुविधा का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं यह स्पष्ट कर चुके हैं कि स्कूल से 100 मीटर के दायरे में कोई भी शराब का ठेका नहीं चलाया जाएगा। इस आधार पर कॉलोनी के लोग ठेके को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होेंने बताया कि उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अनिल यादव ने भी मौके का निरीक्षण कर यह स्वीकारा था कि ठेका स्कूल और मंदिर के बेहद करीब है और इसे 12 जून तक खाली कराने का आश्वासन दिया गया था। ठेके को खाली करवाना तो दूर बल्कि इसमें और अधिक माल भर दिया गया। लोगों ने जब दोबारा विरोध जताया तो आबकारी निरीक्षक बालकृष्ण मौके पर पहुंचे और 21 जून तक ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया, लेकिन वह वादा भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि शाम के समय शराबी ठेके के पास चबूतरे पर बैठकर शराब पीते हैं, जिससे कॉलोनी का माहौल बिगड़ता है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि वे लगातार एक्साइज विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उप आबकारी आयुक्त अनिल यादव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें