फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बुखार का प्रहार, फॉगिंग का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे, रक्त जांच पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मौसम में बदलाव के बीच शहर में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में लगातार बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। डेंगू और मलेरिया की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुखार के मरीजों की रक्त जांच कराई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर मच्छरों की रोकथाम के लिए लोगों को फॉगिंग का इंतजार है। नगर निगम प्रशासन अभी फॉगिंग शुरू नहीं करवा सका है।

बीके अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज बुखार के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कई क्षेत्रों में फॉगिंग प्रभावी तरीके से शुरू नहीं होने और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह जमा कूड़े ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन नगर निगम की ओर से लार्वा और मच्छरों के प्रकोप को कम करने लिए कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है, इससे लोगों में बीमारी फैलने का डर अधिक बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में इस सीजन डेंगू के नौ मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया के तीन और स्वाइन फ्लू के 15 मरीज मिल चुके हैं। विभाग की टीमें डोर-टू-डोर सर्वे और रैपिड मास टेस्टिंग के जरिये मच्छरों के लार्वा और बुखार के मरीजों की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


-

1800 लोगों को जारी किए नोटिस

मच्छरों की रोकथाम के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान मच्छरों के पनपने की स्थिति मिलने पर करीब 1,800 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों, संस्थानों और आसपास के क्षेत्रों में जमा पानी की जांच कर रही हैं।

कूड़े के ढेर से बढ़ी मच्छरों की चिंता

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कई इलाकों में कूड़ा जमा है। लंबे समय से कूड़ा नहीं उठने से गंदगी के साथ मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि एक तरफ बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ नियमित फॉगिंग नहीं होने से स्थिति और चिंताजनक हो रही है। शाम होते ही कई क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।
विज्ञापन


हर बुखार को सामान्य न मानें

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि हर बुखार को सामान्य नहीं माना जा सकता। बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों के पीछे दर्द या अत्यधिक कमजोरी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। जरूरत पड़ने पर डेंगू और मलेरिया की जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। लंबे समय तक जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने की संभावना रहती है।

फॉगिंग अभी शुरू नहीं हो सकी है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। - विशन सिंह तेवतिया, सफाई निरीक्षक , नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें