फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का नया भवन ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का नगर निगम मुख्यालय में बनने वाले नए भवन का जल्द टेंडर खुलेगा। इसके बाद निर्माण एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। यह नया भवन ग्रीन बिल्डिंग के रूप में बनाया जाएगा। इसकी खासियत होगी कि बिल्डिंग मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूवल एनर्जी ऑफ इंडिया के मानकों पर खरी उतरेगी। इस योजना पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चार मंजिला इमारत में स्मार्ट सिटी सहित नगर निगम, कमांड एंड कंट्रोल रूम व फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के कार्यालय होंगे। एफएमडीए कार्यालय के लिए हाल ही में सरकार ने मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएससीएल) का कार्यालय अभी सेक्टर-20ए स्थित एक किराए के भवन में चल रहा है। इस इमारत में ही कमांड एंड कंट्रोल रूम बना हुआ है। जहां से सीसीटीवी के माध्यम से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाती है। जबकि, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) का कार्यालय यहां से आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी कार्यालय किराये पर होने से प्रशासन को हर साल मोटा किराया चुकाना पड़ रहा है। इस देखते हुए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नगर निगम मुख्यालय में नया भवन तैयार करने योजना बनाई है।
ग्रीन बिल्डिंग की विशेषता
बिल्डिंग के डिजाइन से लेकर निर्माण और रखरखाव तक में पर्यावरण का खास ध्यान रखा जाता है। ये बिजली, पानी और अन्य संसाधनों की अधिक से अधिक बचत कर प्रदूषण पर लगाम कसने में मददगार साबित होती हैं। ऐसी बिल्डिंग को ग्रीन कंस्ट्रक्शन भी कहा जाता है। इनमें आम ईंटों की जगह फ्लाई ऐश की ईंटों (ईंट कोयले की राख, महीन बालू, सीमेंट और पानी के मिक्सचर से बनाई जाती हैं) का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का कार्यालय नगर निगम मुख्यालय में बनाया जाएगा। नए भवन निर्माण पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें