फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, जाते ही स्थिति जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके से नीलम चौक मार्ग पर दोपहर में की कार्रवाई, दो घंटे बाद फिर हुआ अतिक्रमण
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बुधवार दोपहर नगर निगम की टीम ने बीके से नीलम चौक तक सड़क किनारे लगे रेहड़ी-पटरी और अस्थायी ढांचों को हटाया लेकिन दो घंटे बाद ही स्थिति जस की तस हो गई। टीम के लौटते ही दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने दोबारा सड़क घेर ली जिससे यातायात प्रभावित हो गया।
यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। बीके से नीलम चौक होते हुए हजारों वाहन रोजाना एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और आसपास के बाजारों की ओर गुजरते हैं। दफ्तरों के समय और स्कूल की छुट्टी के दौरान यहां लंबा जाम आम बात है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क किनारे अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो जाती है जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने बताया कि निगम की ओर से पिछले माह में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी लेकिन उसका असर स्थायी नहीं रहा। उनका कहना है कि जब तक नियमित निगरानी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं है। लोगों का तर्क है कि निगम टैक्स वसूली और विकास कार्यों में सक्रिय है, उसी तरह अतिक्रमण के खिलाफ भी ठोस और निरंतर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मामले में नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि निगम की टीम ने अतिक्रमण हटा दिया है। उनका कहना है कि अब दोबारा कब्जा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें