फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर बॉय बनकर आए बदमाश ने बुजुर्ग महिला से चेन छीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर 4आर निवासी बुजुर्ग महिला से कूरियर ब्वॉय बनकर आए झपटमार ने सोने की चेन खींच ली। पीड़िता ने उसका डटकर मुकाबला किया। फिर भी झपटमार आधी चेन ले जाने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सेक्टर 4आर निवासी जयवती शर्मा (70) साल ने बताया कि पति का काफी समय पहले देहांत हो गया था। कुछ साल पहले बेटे की भी मृत्यु हो गई। फिलहाल घर पर अकेली रहती है। पीड़िता ने बताया कि सात मार्च की दोपहर नौकरानी मीना घर का काम कर रही थी। तभी आरोपी कूरियर देने के लिए आया। इस दौरान नौकरानी ने कहा कि वह बाहर नहीं आ सकती है। जिस पर आरोपी चला गया। कुछ समय बाद दोबारा आया और कूरियर के पेपर पर साइन करवाने के लिए कहा। बाहर आई महिला का आरोपी ने गला दबा लिया और सोने की चेन छीनने लगा। महिला ने आरोपी का डटकर मुकाबला किया। आरोपी आधी चेन ले गया। जयवती ने बताया कि उसे चलने-फिरने में काफी परेशानी होती है। जिसकी वजह से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये वॉकर मंगवाया था। उसे लगा कि कूरियर से सामान आया है। इसी वजह से आरोपी घर के अंदर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें