फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेयर ने 44 शिकायतों पर सुनवाई की

विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में जनसुनवाई ​शिविर में लोगों की समस्या सुनते मेयर प्रवीण बत्रा
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में आयोजित शिविर में अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई शिविर में 44 शिकायतों पर सुनवाई की गई। शिविर की अध्यक्षता मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने की। इस दौरान नागरिकों ने प्रॉपर्टी आईडी, अवैध कब्जे, सड़क, सीवर और अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान डबुआ कॉलोनी स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बिना वैध दस्तावेजों के कब्जे की शिकायत सामने आई। इस पर मेयर ने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कर दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव चंदावली के वाल्मीकि मोहल्ले में अवैध कब्जे, सेक्टर-15 मार्केट में अतिक्रमण, वर्षा जल संचयन प्रणाली को दुरुस्त कराने व राजीव कॉलोनी में प्रॉपर्टी आईडी और कर राशि में सुधार से संबंधित शिकायतों पर भी चर्चा हुई। वार्ड-6 में सीवर ढक्कनों की मरम्मत और गली निर्माण व एसजीएम नगर और सेक्टर-48 में सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, निगम सचिव अनिल यादव सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे। इस अवसर पर पार्षद मनोज नासवा, कुलदीप साहनी, प्रदीप टोंगर, जसवंत सैनी और करण सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें