बल्लभगढ़। माता-पिता द्वारा जबरदस्ती गांव ले जाने पर बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश निवासी अमर यहां सेक्टर-9 में परिवार के साथ रहता है। पत्नी व बेटी घरों में सफाई का कार्य करती हैं। 19 साल की बेटी दीपाली को गांव छिंदवाड़ा हमेशा के लिए चलने की बात कही जिस पर बेटी ने इन्कार कर दिया। पूरा परिवार गांव जाने के लिए सामान को पैक कर रहा था, तभी युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-8 थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि युवती के किसी लड़के के साथ संबंध थे, जिसके बारे में परिवार वालों को पता चल गया था, इसलिए गांव जाने की बात कर रहे थे, लेकिन युवती जाना नहीं चाहती थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। पूरे मामले की जांच चल रही है। संवाद