फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में 20 स्थानों पर 50 हजार पौधे लगाएगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरित क्षेत्र बढ़ाने की तैयारीः डीएफओ कार्यालय की ओर से 50 लाख रुपये का टेंडर जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) कार्यालय की ओर से वानिकी एवं वन विकास कार्यों के लिए करीब 50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इसके तहत करीब 50 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की योजना के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 20 स्थानों पर पौधरोपण कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को करीब एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

वन विभाग के अनुसार पौधरोपण के लिए ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां हरित क्षेत्र बढ़ाने की जरूरत है। पौधों की आपूर्ति से लेकर उन्हें संबंधित स्थानों तक पहुंचाने, रोपने और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था भी परियोजना में शामिल है। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हरियाली का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। जिले में लगातार बढ़ते शहरीकरण, वाहनों की संख्या और निर्माण गतिविधियों के बीच हरित क्षेत्र की जरूरत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में 50 हजार पौधों का पौधरोपण होने से आने वाले समय में पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। पौधरोपण से प्रदूषण को कम किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


पौधों के संरक्षण का भी काम होगा

वन विभाग का जोर सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा। पौधों को जीवित रखने के लिए सिंचाई, जल प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। परियोजना में 100 एमएम स्लूइस प्लेटों के लिए विशेष चैंबर बनाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा मिट्टी का काम, आवश्यक सामग्री की आपूर्ति, ढुलाई और स्थापना समेत अन्य तकनीकी कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन


एक महीने में पूरा होगा काम

विभाग की योजना के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा। इसके बाद करीब एक महीने के भीतर चिन्हित 20 स्थानों पर पौधरोपण का काम पूरा करने का लक्ष्य है। अधिकारियों का कहना है कि पौधों की देखभाल और सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे पौधों का अधिक से अधिक हिस्सा विकसित होकर भविष्य में जिले के हरित क्षेत्र को मजबूत कर सके। वन विभाग की इस पहल से स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। अधिक पेड़ होने से सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें