फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पैसों के लालच में की थी पहली हत्या, आरोपी ने देख लिए थे बेघर के पास रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवला महाराजपुर में दो युवकों की हत्या का मामला: सूरजकुंड थाने की सेक्टर-46 पुलिस चौकी कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

आरोपी आमिर उर्फ सोनू को दो दिन की रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ, बार-बार बयान बदल रहा आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर स्थित निर्माणाधीन इमारत में दो युवकों की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी आमिर उर्फ सोनू ने पुलिस की रिमांड पर कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया है कि करीब 35 दिन पहले उसने राजबीर नामक बेघर (भिखारी) की हत्या कर दी थी। दरअसल आमिर ने देख लिया था कि राजबीर के पास पैसे हैं।
वह बहाने से उसे निर्माणाधीन इमारत में ले गया। ऊपरी मंजिल पर ले जाकर पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया। बाद में उसे नीचे धक्का दे दिया। जब उसे यकीन हो गया कि राजबीर मर चुका है तो वह उसके शव को घसीटकर बेसमेंट में ले लिया। तलाशी के दौरान उसे राजबीर के पास से 1200 रुपये मिले।
विज्ञापन

एक दिन शव ऐसे ही पड़ा रहा। अगले दिन आरोपी वहां पहुंचा और उसने पास पड़ी चादर उठाकर राजबीर के शव पर डाली और उसमें आग लगा दी। राजबीर का शव पूरी तरह तो नहीं जला, लेकिन उसकी पहचान मिट गई। इस बीच अवनीश हत्याकांड की जांच करते हुए जब पुलिस इमारत तक पहुंची तो राजबीर का शव लगभग पूरी तरह सड़ चुका था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस की टीम ने आमिर को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। आमिर ने बताया कि वह राजबीर को पहले से जानता था। राजबीर मेवला महाराजपुर इलाके में मांगकर अपना गुजारा करता था। वहीं अवनीश से भी उसकी पहचान थी।
अधिकारियों का कहना है कि आमिर बार-बार अपने बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उसके खिलाफ नशे के कारोबार व अवैध हथियार के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। सूत्रों का कहना है कि नशे की लत पूरी करने के लिए वह अपने अगले शिकार की तलाश कर रहा था।

सेक्टर-31 थाना पुलिस भी करेगी पूछताछ

अवनीश हत्याकांड मामले में पुलिस जांच करते हुए आरोपी आमिर तक पहुंची। दो दिन रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। सेक्टर-31 थाना पुलिस राजबीर हत्याकांड मामले में रिमांड मांगेगी। इसके बाद उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उसने पहले तो किसी की हत्या नहीं की।

आरोपी का साइको टेस्ट भी करवाएगी पुलिस
मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बातचीत के दौरान सनकी या सिरफिरा लगता है। इसकी पड़ताल के लिए उसका साइको टेस्ट भी करवाएगी। पुलिस उसके परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ कर उसके व्यवहार का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी पिछले काफी समय से शराब, गांजे और स्मैक का आदी है।

अवनीश को भी रुपयों के लिए मारा...

नशा करने की वजह से उसकी अवनीश से दोस्ती थी। अवनीश गांव जाने के लिए निकला तो उसकी मुलाकात आमिर से हो गई। आमिर ने उसके पास रुपये देखे। वह शराब पिलाने की बात कर आमिर को निर्माणाधीन इमारत में ले गया। वहां उसकी हत्या करने के बाद मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

यह था पूरा मामला...

मेवला महाराजपुर में रहने वाला अवनीश गांव फर्रुखाबाद जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा। इस बीच उसके जीजा ने तलाश करने के बाद 12 अक्तूबर को सेक्टर-46 चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। आरोपी परिवार से अवनीश को अगवा करने की बात कर फिरौती मांगने लगा।
पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो शुक्रवार को आरोपी आमिर को दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद अवनीश की हत्या का खुलासा हुआ। आमिर की निशानदेही पर शव को निर्माणाधीन इमारत से बरामद कर लिया गया। जांच हुई तो एक और युवक की हत्या का पता चला। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मरने वाला राजबीर नामक बेघर था। करीब 35 दिन पहले उसने लूटपाट के इरादे से उसकी हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाकी सामान भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें