फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी से की थी मारपीट, रेलवे लाइन पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर 58 थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करते समय माल खराब हो जाने पर एक कर्मचारी से मारपीट की गई थी। घटना के दो दिन बाद कर्मचारी का शव गाजियाबाद की रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। मृतक के भाई की शिकायत पर कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

होडल के गांव पेगतलु निवासी नानक देव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सतविंदर उर्फ सतवीर झाड़सेंतली गांव ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वुल्कान कंपनी में काम करता था। 13 दिसंबर को उसके भाई से फैक्ट्री में काम करते समय कुछ सामान खराब हो गया था। आरोप है कि इस पर कंपनी अधिकारी डीएम निरंजन और ठेकेदार मिश्रा ने मारपीट कर दस हजार रुपये जुर्माने के मांगे। सतवीर ने ये बात अपने भाई को बताई थी। 16 दिसंबर को उसका भाई नौकरी पर गया, लेकिन उसका नंबर बंद आ रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे नानक देव अपने भाई के बारे में पूछताछ करने कंपनी गया। यहां सुरक्षा कर्मी ने उसके भाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रात करीब सवा दस बजे उसने अपने भाई के नंबर पर फोन किया। फोन किसी पुलिस कर्मी ने उठाया और कहा कि सतबीर का शव गाजियाबाद में रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है। पुलिस ने नानक देव की शिकायत पर फैक्ट्री अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें