फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले की सड़कें होंगी चकाचक, लोगों को गड्ढों से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग 40 सड़कों की मरम्मत पर 84 करोड़ रुपये खर्च करेगा
विज्ञापन

27 सड़कें सबसे ज्यादा तिगांव विधानसभा क्षेत्र की शामिल
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले की जर्जर और बदहाल सड़कों पर सफर करने को मजबूर लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जिले की 40 सड़कों की मरम्मत कराने की योजना तैयार की है। इन सड़कों को दुरुस्त करने पर विभाग करीब 84 करोड़ रुपये खर्च करेगा। योजना में सबसे अधिक 27 सड़कें तिगांव विधानसभा क्षेत्र की शामिल की गई हैं। इसके अलावा एनआईटी विधानसभा की सात और पृथला विधानसभा की 11 सड़कें भी मरम्मत के लिए चिन्हित की गई हैं। सड़कें खराब होने के कारण कई इलाकों में लोगों को गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।

लोगों का आवागमन होगा आसान

विभाग की योजना के अनुसार तिगांव विधानसभा क्षेत्र की 27 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इनमें कौराली रोड, तिलौरी खादर, मवई, ताजूपुर और शाहबाद, नवादा लिंक रोड, आयपुर-सड्डा रोड और तिगांव-शाहबाद रोड प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन मार्गों से आसपास के गांवों और आबादी के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी के साथ ही वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। अब इन मार्गों की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


पृथला की 11 सड़कों पर भी होगा काम

पृथला विधानसभा क्षेत्र में भी 11 सड़कों को मरम्मत योजना में शामिल किया गया है। इनमें पन्हेरा खुर्द, नंदिया नाला रोड, मोहना रोड और छांयसा से मोहना रोड प्रमुख हैं। इन ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन करते हैं। लंबे समय से सड़क सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी। वहीं, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की सात सड़कों को भी मरम्मत के दायरे में रखा गया है। विभाग की ओर से सड़कों की मौजूदा स्थिति और जरूरत के आधार पर इन्हें योजना में शामिल किया गया है। विभाग की योजना के तहत इन सड़कों की हालत सुधारने के लिए करीब 84 करोड़ रुपये के बजट से काम कराया जाएगा। अधिकारियों के स्तर पर योजना के तहत आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन




वर्जन-

विभाग ने जिले की 40 सड़कों की मरम्मत की योजना तैयार की है। इन सभी सड़कों की मरम्मत का काम इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो गया है।- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें